हल्द्वानी भाजपा की नीतियों के खिलाफ अपने आपको अर्जेस्ट न कर पाने के चलते ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी अपने पति व 4 बीडीसी सदस्यों के साथ आज कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। अचानक हुए इस घटनाक्रम के बाद राज भाजपा को बहुत बड़ा झटका लगा है इस दौरान ब्लाक प्रमुख रूपा देवी उनके साथ चार क्षेत्र पंचायत सदस्य भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
अब से कुछ देर पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व लालकुआं से कांग्रेस कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व हरेंद्र बोरा के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इसके लिए एक साधारण बैठक का आयोजन किया गया था। रूपा देवी के पति व पूर्व बीडीसी सदस्य भुवन प्रसाद ने भी इस मौके पर कांग्रेस की सदस्यता ली तथा उन्होंने कांग्रेसमें आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रे से ही राज्य की नींव को और मजबूत कर सकती है।
उनके साथ बीडीसी सदस्य गजेंद्र सामंत, सुरेश कोहली व दीपक आर्य भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं




