उत्तर प्रदेश

(हल्द्वानी) शिक्षक दंपति की बिटिया ने अंकों के ऐसे रंग बिखेरे कि वह स्कूल की बन गई सबसे होनहार बिटिया,दीजिए इस बिटिया को बधाई मिले 98.8% अंक।।।

हल्द्वानी। शिक्षक दंपति की बेटियां ने शिक्षा का ऐसा मुकाम हासिल किया जहां आज हर कोई उसे बधाई दे रहे हैं दूसरे को शिक्षा की रोशनी में रंगने वाले शिक्षक दंपति ने अपनी बिटिया को भी इस रंग में ऐसा रंगा कि उसने भी हाई स्कूल में रंगो की ऐसी छटा बिखेरी कि वह हाईस्कूल में 98.8 अंक प्राप्त कर आर्यमन विक्रम बिरला स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर गई। काव्या के पिता राजेंद्र सिंह पडियार जूनियर हाईस्कूल लालकुआं में सहायक अध्यापक तथा माता श्रीमती दीपा पडियार ऐपाल देवता राजकीय इंटर कॉलेज पटुवाडाँगर में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत है।
काव्या की इस उपलब्धि पर परिजनों में खुशी की लहर है। काव्या ने बिना कोचिंग के नियमित रूप से प्रत्येक दिवस 8 घंटे मेहनत एवं लगन से पढ़ाई की तथा मोबाइल फोन से दूरी बनाए रखी।
काव्या को इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में हल्द्वानी ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्र, कोटाबाग के खंड शिक्षा अधिकारी भास्करान्द पांडे ,धारी के खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, ओखल कांडा की खंड शिक्षा अधिकारी सुलेहिता नेगी तथा उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार, मदन मोहन बिष्ट ,ललित मोहन सिंह धपोला, अनुपमा बमेठा, आशा दर्मवाल, आशीष बिष्ट, विजय कपिल, हरि सिंह बिष्ट ,गणेश पडियार, सुरेन्द्र पडियार, कुन्दन सिंह पडियार, महेन्द्र विष्ट, रेखा उप्रेती, मंजू जोशी, मुकेश जोशी, राजेन्द्र सिंह चौहान, विजय कपिल सहित तमाम लोगों ने बधाई देते हुए काव्या की उज्जवल भविष्य की कामना की है

Ad Ad
To Top