उत्तरकाशी

HALDWANI-: पुलिस ने यौन वर्धक कीड़ा जड़ी के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस टीम ने लाखों की यारसा गम्बू (कीड़ा जड़ी) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने मेः सफलता पाई है पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से यह कीड़ा जड़ी बरामद की है।

Haldwani News

महिला उप निरीक्षक श्रीमती मंजू ज्याला के साथ पुलिस टीम जब न्यू हल्द्वानी क्लब काठगोदाम की ओर नैनीताल रोड़ पर चेकिंग कर रही थी तब इस दौरान सुबोध कुमार पुत्र स्वर्गीय रोशनलाल हाल निवासी पलटन बाजार देहरादून 24 वर्ष स्थाई निवासी ग्राम गढ़ हिम्मत सिंह थाना दोवा जिला दोवा राजस्थान, के कब्जे से क्रमशः 624 ग्राम यारसा गम्बू (कीड़ा जड़ी) तथा भूपेश सिंह कोरंगा पुत्र दलीप सिंह कोरंगा निवासी बासे सुमगढ थाना कपकोट बागेश्वर उम्र- 36 के कब्जे से क्रमशः 158 ग्राम यारसा गम्बू (कीड़ा जड़ी) बरामद की. पुलिस दोनों के खिलाफ ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अधिनियम के तहत भी दोनों का चालान कर दिया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक मंजू ज्याला. कांस्टेबल प्रकाश बडाल.संजीव राज के अलावा एसओजी टीम हेड कांस्टेबल त्रिलोक रौतेला कुंदन कठायत.कांस्टेबल भानु प्रताप अशोक रावत आदि थे।

Ad Ad
To Top