उत्तर प्रदेश

(हल्द्वानी) मेडिकल स्टोर पर माचिस मांगने को लेकर रख दी काउंटर पर पिस्टल. पुलिस अब कर रही है तलाश।।

हल्द्वानी- शांति प्रिय शहर हल्द्वानी में खुलेआम गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दबंग मेडिकल स्टोर में सिगरेट पीने के लिए मर्चिस मांगते हुए नजर आ रहा है। और मर्चिस न देने पर काउंटर पर फिल्मी स्टाइल में पिस्टल रखकर दुकानदार को धमकी दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ब्रेकिंग(लालकुआं) चलेगी राजकोट के लिए होली स्पेशल ट्रेन,

यह सारी घटना सामने लगे मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मामला रामपुर रोड स्थित नीलकंठ हॉस्पिटल के पास मेडिकल स्टोर का है जहां पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है साथ ही पिस्टल तानने वाले दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कोतवाली में पिस्टल दिखाने वाले दबंग खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। एसएसपी पंकज भट्ट ने कोतवाली पुलिस को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं

Ad Ad
To Top