Haldwani Nainital-:
जनपद में लगातार भारी बारिश के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने जनपद के सभी थानों चौकियों को आपदा
उपकरणों के साथ अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए है। साथ ही जनता से तेज बहाव वाले नदियों व नालों की ओर न जाने तथा बाढ़ एवं आपदा संभावित क्षेत्रों में निवासरत लोगों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की गई है।काठगोदाम क्षेत्र में बैराज को जाने वाला रास्ते कलसिया नाला में लगातार बारिश के चलते एस.एस.पी नैनीताल द्वारा लोगों के रेस्क्यू/बचाव कार्य के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल, पीएसी एवं डायल 112 के वाहनों को हल्द्वानी, काठगोदाम क्षेत्र में तत्काल रवाना किया है।
स्थानीय जनता से नैनीताल पुलिस अपील करती है कि अत्यधिक वर्षा के चलते किसी भी प्रकार का आवागमन ना करें नदी नालों एवं आपदा संभावित क्षेत्र से तत्काल यथासंभव सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।
किसी भी प्रकार की सहायता हेतु तत्काल डायल 112 तथा जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 941111 2979 , सिटी कंट्रोल रूम 05946220019 पर संपर्क करें। उधर कलसिया नाले में आये उफान को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इंटर कॉलेज काठगोदाम में लोगों के लिए आवासीय व्यवस्था की गई है। उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार टीम के साथ मौके पर मौजूद है। अद्यतन जानकारी के अनुसार एक दो मकान ढहने की जानकारी मिली है।
किसी प्रकार की जानकारी व सूचना के लिए उपजिलाधिकारी हल्द्वानी से करते है सम्पर्क- 6399002099
प्रशासन द्वारा इंटर कॉलेज में लोगों के रहने व खाने की व्यवस्था की गई है जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी में वहाँ लोगों को आवसीय व भोजन की सुविधा मिल सके। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अभी लोगों को आगाह किया है तथा किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उनके नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। अभी कुछ ही लोगों को इंटर कॉलेज में शिफ्ट किया है व लगभग 100 लोगों के लिए व्यवस्था की गई है।




