आवश्यक सूचना, नव वर्ष की पूर्व संध्या एवं नव वर्ष 2026 यातायात व्यवस्था
आगामी *नव वर्ष की पूर्व संध्या एवं नव वर्ष–2026* के अवसर पर जनपद में *सुगम यातायात व्यवस्था*, *पर्यटकों* तथा *स्थानीय नागरिकों की सुविधा* को ध्यान में रखते हुए निम्न यातायात प्रतिबंध लागू किए जा रहे हैं—
🔴 दिनांक 29/30-12-2025
⏰ समय: प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक
➡️ आवश्यक सेवाओं (चिकित्सा, ईंधन, दूध, फल-सब्जी आदि) को छोड़कर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का जनपद में प्रवेश वर्जित रहेगा।
🔴 दिनांक 31-12-2025 एवं 01/02-01-2026
➡️ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर समस्त प्रकार के भारी वाहनों का जनपद में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
🚧 निम्नलिखित बैरियरों पर प्रतिबंध प्रभावी रहेगा—
1️⃣ गड़प्पू बैरियर
2️⃣ प्रतापपुर बैरियर / हल्दुवा
3️⃣ खैरना
4️⃣ क्वारब
5️⃣ सुभाषनगर
6️⃣ एम०वी०आर० गेट
7️⃣ टांडा
🙏 जनहित में जारी इस सूचना का पालन करें, नैनीताल पुलिस का सहयोग कर सुरक्षित नव वर्ष मनाएं।




