नैनीताल

हल्द्वानी-: DM सर ने दिल से कहा आपकी सेवा काबिले तारीफ है.औचक पहुंचे डीएम टीम थाल सेवा कैंपस। ।

थालसेवा में आज अचानक नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल पहुंचे,उन्होंने टीम थालसेवा के कार्यो को देखा और कहा ” आपकी सेवा काबिले तारीफ है”!

हल्द्वानी
डीएम नैनीताल धीरज गर्ब्याल बिना किसी पूर्व सूचना के अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के साथ थालसेवा परिसर पहुंचे।
उन्होंने भोजन वितरण व्यवस्था को देखा और भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता को भी बरखा।
श्री गर्ब्याल ने भोजन बनाने वाले शेफ टीम से भी बातचीत की, कितना भोजन बनता है? कैसे बनता है आदि विषयों की जानकारी ली।
टीम थालसेवा के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा से उन्होंने फंडिंग और अन्य सेवाओ की जानकारी ली।


श्री मानसेरा ने उन्हें बताया कि शहर के बेहद जरूरतमन्दों के लिए वैन से भोजन ,रोज भेजा जा रहा है और रात्रि में भी भोजनसेवा जरूरतमन्दों के लिए निःशुल्क दी जा रही है।
श्री गर्ब्याल ने वस्त्र सेवा का भी अवलोकन किया और जानकारी हासिल करते हुए कहा कि ” आपकी टीम दिल से सेवा भाव से काम कर रही है।श्री गर्ब्याल और अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने दो दिन की सेवा भी आरक्षित की।
टीम थालसेवा की तरफ से अतुल वर्मा, संजय बग्गा, राकेश पांडेय,दयाल पांडेय, सुनील सूरी,परवीन मित्तल, विक्रम सिंह, देवी, दिनेश आर्य महेंद्र जड़ौत, हर सिंह कफलिया आदि ने स्वागत किया।

Ad Ad
To Top