हल्द्वानी
काफी लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर रेलवे भूमि पर निवास कर रहे लोगो को रेल प्रशासन के द्वारा नोटिस देने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है पिछले कई माह से बोतल में बंद अतिक्रमण नाम के जिन्न के बाहर निकलने से वहां निवास कर रही जनता में हड़कंप मचा हुआ है। सहायक रेलवे मंडल इंजीनियर काशीपुर भूपेंद्र सिंह धर्मशक्तु, सीनियर सेक्शन इंजीनियर एनएन पांडे, रेलवे सुरक्षा बल काठगोदाम एवं काशीपुर के प्रभारी निरीक्षक के द्वारा राज्य सम्पदा अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे

इज्जतनगर न्यायालय के द्वारा दिए गए निर्देश के बाद हल्द्वानी में रेलवे स्टेशन के दक्षिण पश्चिम में रेल भूमि पर किये गये अतिक्रमण वार्ड सं0 14,18,19,20 एवं 24 में कुल 1212 नोटिस को स्थानीय जन घनत्व के मद्देनजर प्रत्येक वार्ड के अन्तर्गत सूचना पट्ट पर नोटिस को चस्पा कर विभिन्न स्थानों में स्थापित किया गया इसके अलावा रेल प्रशासन की टीम ने विभिन्न स्थानीय लोगों,जन प्रतिनिधियों को भी नोटिस के बारे में रेल प्रशासन की मंशा से अवगत कराया गया। चस्पा अभियान टीम में जिला प्रशासन की टीम के अलावा बनभूलपुरा पुलिस चौकी की टीम के साथ जीआरपी की टीम भी मुस्तैद रही।




