उत्तर प्रदेश

हल्द्वानी-@_फिर चर्चाओं में आए स्पा सेंटर,राज्य महिला आयोग की चेयरमैन ने प्रशासन की टीम के साथ मारा छापा ।।

हल्द्वानी। हमेशा से चर्चाओं में रहने वाले स्पा सेंटर पर आज उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम के साथ नैनीताल रोड पर स्थित 03 स्पा सेंटर में छापेमारी की। मौके पर तीनों स्पा सेंटर के चालान किये गए। छापेमारी के दौरान एक स्पा सेंटर में कार्य कर रही 04 युवतियों में से 03 युवतियों के लिखित दस्तावेज पाए गए व मौके पर अन्य युवती ने बताया कि कल से ही सेंटर में कार्य करना शुरू किया है। छापे के दौरान स्पा सेंटरों में भारी अनियमितताए मिली।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

आयोग की अध्यक्ष ने जिला व पुलिस प्रशासन को इसी तरह आगे भी निरन्तर चेकिंग अभियान चलाने व नियम विरुद्ध संचालकों पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी लता बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे।

Ad Ad
To Top