हल्द्वानी
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने किया सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण।
हल्द्वानी क्षेत्र की जनता द्वारा बेस हॉस्पिटल में व्याप्त कमियों के संदर्भ में लगातार मिल रही जानकारी को संज्ञान में लेते हुये विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश ने आज सोबन सिंह जीना बेस हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण कर हॉस्पिटल की जमीनी हकीकत जानी मरीजों का हालचाल जाना तथा तीमारदारों से हो रही है दिक्कतों के बारे में भी जानकारी हासिल की।

इस दौरान श्री हृदयेश ने डायलेसिस वार्ड सहित सभी वार्डो का गहनता संग निरीक्षण करने के साथ-साथ भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना तथा तीमारदारों से हॉस्पिटल में मिल रही सुविधाओं और कमियों की जानकारी लेने के उपरांत ओपीडी ब्लॉक, इमरजेंसी और फार्मेसी का भी निरीक्षण किया।
The Pioneer की आज खबर खास
https://www.pioneeredge.in/kalpana-saini-to-be-bjp-candidate-for-rs/
हॉस्पिटल में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने सी.एम.एस. डॉ. ह्यांकी से बात की और हॉस्पिटल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सभी आवश्यक कार्य करने के लिए निर्देशित किया।
विधायक हृदयेश ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सुखी जीवन का आधार है और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। हल्द्वानी के अस्पतालों में उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने लिये वे हर संभव कार्य करेंगे।
इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल छिमवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत बगड़वाल, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, प्रदेश महिला कांग्रेस श्रीमती शोभा बिष्ट, महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, महानगर सचिव श्री कौशलेंद्र भट्ट आदि थे।




