हल्द्वानी
कुमाऊँ ट्रांसपोर्ट यूनियन संयुक्त मोर्चा व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने ट्रांसपोर्टरों की समस्याओ को लेकर बैठक कर कई निर्णय लिए तथा डीआईजी को पत्र लिखकर पुलिस उत्पीड़न पर चिंता जाहिर की गई इस दौरान यूनियन ने माल भाड़े के रेट तय कर कहा कि बढ़ते डीजल मूल्य के चलते भाड़ा बढ़ाना अब अति आवश्यक हो गया है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजकुमार सिंह नेगी एवं संचालन पंडित दया किशन शर्मा ने कहा कि बढ़ते डीजल मूल्य को लेकर अब माल भाड़ा निम्न रहेगा इस दौरान बैठक में पुलिस द्वारा वाहन स्वामियों एवं चालकों के उत्पीडन पर भी चिंता जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन व CPU द्वारा वाहन स्वामियों के एवं चालकों के उत्पीड़न पर रोष व्यक्त किया गया।
बैठक में सार्वजनिक परिवहन के भांति गुड्स सामान परिवहन के भी रेट सरकार के सार्वजनिक करने की अपील की गई विगत कई वर्षों से सामान ढोने वाले वाहनों तय नहीं किए गए हैं आज संगठन द्वारा वाहनों के भाड़े के रेट तय कर दिए गए हैं।
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊं मंडल प्रवक्ता व ट्रांसपोर्ट नेता ललित रौतेला में संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि ट्रांसपोर्टरों द् द्वार माल भाड़े की सूची जारी कर दी गई है सूची का किराया 10 मई 2022 से लागू किया जाएगा और जिसमें 5% जीएसटी अतिरिक्त होगा ट्रांसपोर्टरों द्वारा बैठक करके सूची को सार्वजनिक कर दिया गया है कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि बढ़ती महंगाई के कारण ट्रांसपोर्टरों ने किराए भाड़े में वृद्धि की पिछले डेढ़ माह के अंदर कई बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके है खुदरा महंगाई अपने उच्चतम स्तर पर है तथा विगत कुछ दिनों से ट्रांसपोर्टरों को पुलिस चालान के नाम पर पीड़ित किया जा रहा है जिससे वह प्रशासन से मांग करते हैं कि ट्रांसपोर्टरों को राहत दे और शीघ्र ही ट्रांसपोर्टरों का शिष्टमंडल पुलिस उपमहानिरीक्षक से भेंट करेगा बैठक में राजेंद्र बर्गली नीरज सिंह हरतोला सतपाल सिंह रवि कनौजिया अध्यक्ष राजकुमार सिंह नेगी नवीन मेलकानी मोहन महतोलिया नंदन सिंह कमल किशोर जोशी भोपाल सिंह ललित रौतेला सौरभ अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे




