उत्तराखण्ड

(लालकुआं) रेलवे यार्ड में भरे पानी के चलते कल से रेल यातायात पूरी तरह से ठप्प,रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर,अनेक ट्रेन रद्द,कई हुई शार्टटर्मिनेट , रामनगर आगरा फोर्ट ट्रेन लालकुआं आउटर से वापस रामनगर रवाना ।

लालकुआं
उत्तराखंड में भारी वर्षा के कारण पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल मे कई संचालित होने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है जिसकी सूचना आप इन नंबरों पर प्राप्त कर सकते हैं और आज कई ट्रेनें का किया गया शार्टटर्मिनेट, इस जानकारी के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए यात्रियों से यात्रा करने से पूर्व इन नंबरों पर जानकारी करने को कहा है।
काठगोदाम.9368702980 हल्द्वानी…9368702979 रुद्रपुर…9368702984
लाल कुआं..9368702978

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)फर्जी दस्तावेज व जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में एक गिरफ्तारी।।

भारी बारिश से लाल कुआं रेलवे यार्ड में भरे पानी के चलते बीती रात से इस रेलखंड पर सभी ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है जिसके चलते अनेक ट्रेन लालकुआं नहीं पहुंच पाई हैं सोमवार रात्रि को बरेली से चलकर लाल कुआं पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन पंतनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी है जबकि सोमवार को ही काठगोदाम पहुंचने वाली ट्रेन उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को हल्दी रेलवे स्टेशन पर रोका गया है वही लाल कुआं आउटर पर खड़ी सोमवार की रात्रि में रामनगर से जाने वाली आगरा फोर्ट को रामनगर आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन वापस गूलरभोज पहुंच गई है जहां पर अब उसे वापस रामनगर ले जाने की तैयारी चल रही है इसके अलावा सोमवार के ही रात्रि में काठगोदाम से हावड़ा को जाने वाली बाघ एक्सप्रेस ट्रेन को बीती रात्रि में ही लालकुआ मैं रोका गया है । जबकि काशीपुर से लाल कुआं कुआं मंगलवार सुबह छूटने वाली ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है।
लाल कुआं रेलवे स्टेशन यार्ड के हालात इस तरह से खराब है यहां पर कल रात्रि से कोई भी ट्रेन नहीं आ सकी है काशीपुर रेलखंड के जंगलों से रेल पटरियों के बीच पानी बहकर आने से यहां हालात नहर के रूप में हो गया है जिसके चलते इस तरह के हालात बने हैं।

Ad
To Top