जुआरियों पर नैनीताल पुलिस का शिकंजा 10 व्यक्तियों को 35000)- रुपए व दो ताश की गड्डी के साथ लालकुआं पुलिस ने किया गिरफ्तार।
लालकुआं
क्षेत्र में दीप उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लेकिन अभी भी ताश के शौकीन जुआरियों की खुमारी उतरने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामले में लालकुआं पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डायल 112 से मिली सूचना के बाद हिम्मतपुर मोटाहल्दु बीएलएम स्कूल के पास एक दुकान के बाहर बरामदे मे ताश के पत्तों से बाजी लगा रहे 10 लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनको धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर कोतवाली लालकुआं पर मुकदमा पंजीकृत करा ।
पुलिस ने ताश खेल रहे आन सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी हिम्मतपुर मोटा हल्दू उम्र 51 वर्ष,गणेश दत्त पुत्र महेश चंद्र निवासी उपरोक्त उम्र 48 वर्ष ,तारा जोशी पुत्र किशोरी दत्त निवासी उपरोक्त उम्र 48 वर्ष,
महेश चंद्र पुत्र रुप राम निवासी हरिपुर शिव दत्त गोरा पड़ाव थाना हल्द्वानी उम्र 35 वर्ष, धर्मानंद पुत्र मोती राम निवासी फत्ताबंगर थाना लालकुआं उम्र 60वर्ष, प्रशान्तसिंह पुत्र मोहनसिंह निवासी पदमपुर देवलिया थाना लालकुआं उम्र 31वर्ष,विक्रम सिंह पुत्र उम्मेद सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 30 वर्ष, महेश सिंह पुत्र हरीश चंद्र निवासी उपरोक्त उम्र 47 वर्ष, रमेश सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 42 वर्ष, कुंदन सिंह पुत्र लछम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 48 वर्ष पर कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से 35000 रुपए भी बरामद किए।
पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं संजय कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक, हरीश पुरी, उप निरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल रईस अहमद, किशन नाथ, गोविंद राम, आईआरबी बारु सिंह, सतनाम सिंह आदि थे इसकी विवेचना उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा द्वारा की जा रही है।




