उत्तर प्रदेश

(उत्तराखंड में किसकी बनेगी सरकार)आंकड़ों की बिसात कितने सच होंगे कितने झूठ,विभिन्न एग्जिट पोल एजेंसियों की यह है गणित ।।

चार राज्यों में आज चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल का आने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है इसी कड़ी में आज विभिन्न एजेंसियों ने अपने अपने माध्यमों से सर्वेक्षण के बाद चुनाव संपन्न होने के साथ अपने गणित और फार्मूले की बिसात बिछा दी है इस तरह इन विशातो की मानकर चलें तो इस तरह उत्तराखंड राज्य में सरकार बनती हुई दिख रही है।

एबीपी सी-वोटर के अनुमान के मुताबिक सीटों का आंकड़ा

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(यमकेश्वर) सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के विकास के लिए की बड़ी बात।।

भाजपा को 26-32 सीटें
कांग्रेस को 32-38 सीटें
आम आदमी पार्टी को 0-2 सीटें
निर्दलीय को 3-7 सीटें

इंडिया न्यूज-जन की बात के मुताबिक राजनीतिक दलों को सीटें

भाजपा को 32-41 सीटें
कांग्रेस को 27-35 सीटें
बसपा को 01 सीट
आप(आम आदमी पार्टी) को 01 सीट
अन्य को 03 सीटें

न्यूज़ इंडिया टारगेट के एग्जिट पोल आंकड़ो पर पर नजर डालें तो

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डीएम का अभिनव प्रयोग.प्रशासन के गलियारों तक पहुँची सीमांत क्षेत्र की बेटियाँ — डीएम भटगांई की दूरदर्शी पहल ।।

इसमें कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस बहुमत के करीब में दिखाई दे रही है जिसमें भाजपा को 31 और कांग्रेस को भी 35 आम आदमी पार्टी को 01 तथा अन्य को 3 सीटें दिखाई गई है।

टाइम्स नाउ एग्जिट पोल आंकड़ा

उत्तराखंड – 70 सीट
भाजपा को 37 सीटें
कांग्रेस को 31 सीटें
आप को 1 सीट
अन्य को 1 सीट

टीवी 9 पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल के अनुसार

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

बीजेपी को 31-33 मिलने वाली है. वहीं कांग्रेस को 33-35 सीटें मिलेंगी. जबकि अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान है. ऐसे में टीवी9 पोलस्ट्रेट के अनुसार बीजेपी और कांग्रेस के बीच बराबर का मुकाबला है।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक बीजेपी 36-46 कांग्रेस 20- 30 अन्य 4-9

जी न्यूज़ डिसीजन बाक्स के मुताबिक

भाजपा- 26- 30
कांग्रेस- 35- 40
अन्य -3- 6

Ad Ad
To Top