उत्तराखण्ड

(सरकारी नौकरी) 22195 पदों पर आई बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ ।।

Uttarakhand city news सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवा बेरोजगारों के लिए मतलब की खबर है रेलवे से आ रही खबरों के अनुसार रेलवे भर्ती बोर्ड ने लेवल-1 के 22,195 पदों पर वैकेंसी, के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है इच्छुक अभ्यर्थी 2 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं ।

भारत सरकार, रेल मंत्रालय के अंतर्गत रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने केंद्रीकृत रोजगार सूचना (CEN) संख्या 09/2025 जारी करते हुए भारतीय रेल के विभिन्न यूनिट्स में 7वें वेतन आयोग के लेवल-1 के पदों पर 22,195 रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती रेलवे भर्ती बोर्ड/रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC) की ओर से की जाएगी।
रेलवे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार रोजगार के लिए तैयारी कर रहे हैं युवा ऑनलाइन आवेदन 31 जनवरी 2026 (रात्रि 12:00 बजे) से प्रारंभ कर दी गई है जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 02 मार्च 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक की है वही आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 04 मार्च 2026 (रात्रि 11:59 बजे) व आवेदन संशोधन विंडो: 05 मार्च 2026 से 14 मार्च 2026, स्क्राइब विवरण भरने की अवधि (पात्र PwBD उम्मीदवार): 15 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक कर सकते हैं।



पदों का विवरण
पद: विभिन्न पद (लेवल-1, 7वां वेतन आयोग)
प्रारंभिक वेतन: ₹18,000 प्रति माह
कुल रिक्तियां: 22,195
आयु सीमा (01.01.2026 को): 18 से 33 वर्ष
चिकित्सा मानक: Annexure-A के अनुसार
रेलवे जोनवार एवं पदवार रिक्तियों का विवरण Annexure-B में दिया गया है। CCAA कोटा केवल रेलवे प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षित अप्रेंटिस के लिए लागू होगा। रेलवे को रिक्तियों में आंशिक या पूर्ण संशोधन का अधिकार सुरक्षित है।
आरक्षण व आयु में छूट
इस भर्ती में SC, ST, OBC (नॉन-क्रीमी लेयर), EWS, PwBD, भूतपूर्व सैनिक (EXSM) और CCAA के लिए आरक्षण एवं आयु में छूट CEN में दिए गए नियमों के अनुसार लागू होगी।
आवेदन से जुड़ी अहम बातें
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता अंतिम तिथि (02 मार्च 2026) तक होना अनिवार्य है।
अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार आवेदन के पात्र नहीं हैं।
“Create an Account” और “Chosen Railway” में भरी गई जानकारी में संशोधन नहीं किया जा सकेगा। परीक्षा व चयन प्रक्रिया
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और भर्ती प्रक्रिया के अन्य चरणों की तिथियां समय-समय पर रेलवे भर्ती बोर्ड/रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी की जाएंगी।

Ad Ad
To Top