उत्तराखण्ड

सरकारी नौकरी (उत्तराखंड) इन्फेंट्री बटालियन में बड़ी भर्ती. इस दिन से होगी कुमायूं में भर्ती रैली।।

Uttarakhand city news

130 इन्फैंट्री बटालियन (टी.ए.) पर्यावरण कुमाऊं में भर्ती रैली का आयोजन 18 से 23 अगस्त तक

पिथौरागढ़

कमान अधिकारी, 130 इन्फैंट्री बटालियन (प्रादेशिक सेना) कुमाऊं ने जानकारी दी है कि बटालियन द्वारा आगामी 18 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक विभिन्न पदों पर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। भर्ती रैली का स्थान 130 इन्फैंट्री बटालियन मुख्यालय, पिथौरागढ़ का ग्राउंड रहेगा और यह प्रातः 06:00 बजे से प्रारंभ होगी।

भर्ती रैली की समय-सारणी:

18 अगस्त 2025: दस्तावेज़ों की जांच एवं प्रारंभिक शारीरिक परीक्षण

19 व 21 अगस्त 2025: चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण

22 व 23 अगस्त 2025: साक्षात्कार


रिक्त पदों का विवरण:

JCO (GD) जूनियर कमीशन अधिकारी – 01

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) इंस्टाग्राम पर दोस्ती,कर नाबालिक को ले हुआ फरार हुई गिरफ्तारी ।।

Soldier (GD) सिपाही (जीडी) – 91

Soldier Clerk (लिपिक) – 01

Soldier Chef (रसोइया) – 06

Soldier Carpenter (बढ़ई) – 03

Soldier Housekeeper (सफाईवाला) – 02

Soldier Washerman (धोबी) – 03

Soldier Tailor (दर्जी) – 02

Soldier Equipment Repairer (उपकरण मरम्मतकर्ता) – 02

Soldier Hair Dresser (नाई) – 03

Soldier Blacksmith (लौहार) – 01


पात्रता एवं मापदंड:

पात्र: केवल उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व सैनिक एवं पूर्व महिला कर्मी (समयपूर्व सेवानिवृत्त सहित), जिन्होंने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय या राज्य वन विभाग, उत्तराखण्ड में न्यूनतम 20 वर्ष सेवा की हो।

सेवानिवृत्ति की अवधि: 5 वर्ष के भीतर

चिकित्सा श्रेणी: SHAPE-1

चरित्र: EXEMPLARY / VERY GOOD

यह भी पढ़ें 👉  दुखद (उत्तराखंड) निर्विरोध चुने गए थे ग्राम प्रधान, फांसी लगाकर की आत्महत्या।।

शारीरिक मापदंड:

पुरुष: वजन ≥ 50 किग्रा, ऊँचाई ≥ 160 सेमी (गोरखा/गढ़वाली – 152 सेमी), छाती ≥ 82 सेमी (1 सेमी विस्तार अनिवार्य)

महिला: वजन ≥ 42 किग्रा, ऊँचाई ≥ 150 सेमी, छाती का 5 सेमी तक विस्तार करने में सक्षम

आवश्यक दस्तावेज़:

सेवानिवृत्ति बुक (मूल + छाया प्रति)

पीपीओ (मूल + छाया प्रति)

पहचान पत्र (पूर्व सैनिक/पूर्व महिला कर्मी)

आधार कार्ड

पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो – 07

महिला कर्मी के लिए संबंधित विभाग से 20 वर्ष सेवा का प्रमाणपत्र


सेवा शर्तें व सुविधाएं:

कुल सेवा अवधि: 08 माह प्रतिवर्ष

भर्ती के बाद सिपाही पद पर नामांकन, JCO/नायब सूबेदार स्तर पर सेवा अनुभव के आधार पर पदनाम

पूर्व सैनिक व महिला कर्मी: सेवा आयुसीमा 50 वर्ष तक

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)सीएम धामी पहुंचे औचक दून अस्पताल, जारी यह निर्देश।।

पूर्व JCO एवं समकक्ष महिला कर्मी: सेवा आयुसीमा 55 वर्ष तक

नामांकन अवधि: प्रारंभिक 2 वर्ष + 1 वर्ष सेवा विस्तार (प्रदर्शन आधारित)

वेतन व भत्ते: बेसिक पे + महंगाई भत्ता + अन्य नियमानुसार देय भत्ते (CEA, HRA, Transport etc.)

अन्य सुविधाएं:

वार्षिक अवकाश: 30 दिन

आकस्मिक अवकाश: 15 दिन

Annual Increment और Gratuity देय नहीं रैली के दौरान किसी दुर्घटना के लिए इकाई उत्तरदायी नहीं होगी

इच्छुक पूर्व सैनिक व महिला कर्मी उपरोक्त योग्यता के अनुसार 18 अगस्त को प्रातः 06:00 बजे भर्ती रैली स्थल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।

ऑनलाइन नामांकन व पात्रता की विस्तृत जानकारी हेतु वेबसाइट www.130ta.com पर जायें ।

Ad
To Top