उत्तराखण्ड

(सरकारी नौकरी) पंतनगर विश्वविद्यालय में निकली बंपर भर्ती. तुरंत करें आवेदन।।

सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए मतलब की खबर है गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी में 260 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 28 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है।

प्रोफेसर के 75 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 99 पद, सहायक प्रोफेसर के 80 पद, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 02 पद और सहायक निदेशक के 04 पद निर्धारित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर )होलाष्टक में नहीं होगा कोई नया काम!!

जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये देने होंगे। ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। जबकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा।

भर्ती के बाद चयनित उम्मीदवारों को वेतन…

प्रोफेसर को 1,44,200 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर को 1,31,400 रुपये, असिस्टेंट लाइब्रेरियन और सहायक निदेशक को 57,700 रुपये सैलरी मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(रामनगर) निदेशक मारपीट मामला, आज दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार जारी ।।

आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा..

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पहले गोविंद बल्लभ पंत यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट www.gbpuat.ac.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। इसके अलावा, दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) अधिकृत वित्त समिति की बैठक में विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति ।।

आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज और आवेदन शुल्क के साथ डिमांड ड्राफ्ट संलग्न करना होगा। उसके बाद इसे स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से Chief Personnel Officer (Recruitment Section), Govind Ballabh Pant University of Agriculture & Technology Pantnagar, Udham Singh Nagar, Uttarakhand (263145) के पते पर 28 फरवरी 2025 तक भेजना होगा।

Ad
To Top