देहरादून,
—स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन आज भी राहत भरी खबर सामने लेकर आया है स्वास्थ्य महकमे की लगातार मेहनत का ही फल है कि राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है आज शाम जारी स्वास्थ बुलेटिन में कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिलने से सरकार ने भी राहत की सांस ली है।इस तरह राज्य में कोरोना के 214 लोगो की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि प्रदेशभर में कोरोना के 23 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है।
इस तरह अभी तक विभिन्न अस्पतालों से जिनमें देहरादून से 11, नैनीताल से 6 अलमोड़ा से 1, पौड़ी से 1, उधमसिंह नगर से 4 लोगो को डिस्चार्ज कर क्वॉरेंटाइन मैं देखरेख की जा रही है।जबकि 227 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट इंतजार किया जा रहा है।
राज्य में 46 मरीजो में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।इस तरह आज कोई नया केस ना आने से प्रदेश से राहत भरी खबर मिली है





