उत्तरकाशी

(अच्छी पहल) परिवहन विभाग इस तरह से कर रहा है लोगों को जागरूक, दीप पर्व से पूर्व गांव में जाकर बना रहे हैं ड्राइविंग लाइसेंस।।

उत्तरकाशी
पहाड़ों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीर मानते हुए परिवहन  विभाग उत्तरकाशी की ओर से एक नई पहल की शुरुआत की गई है इस पहल से जहां ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है वही अब गांव में जाकर लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं परिवहन विभाग की इस नई पहल का लोगों ने दिल खोलकर स्वागत किया है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बीते रोज डुंडा ब्लाक के अस्थल गांव में जाकर लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए। साथ ही जिन लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बने हैं उनको भी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सहायक सम्भागीय अधिकारी  जितेंद्र चंद ने ग्रामीणों को दीपावली की मिठाई  वितरित की और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभाग की गाइड लाइन का अनुपालन करने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस को मिला एक और स्टोपेज, और इस ट्रेन का संचालन भी बढ़ा ।।

 परिवहन विभाग के एआरटीओ जितेंद्र चंद ने बताया कि अस्तल गांव में लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 13  ड्राविंग लाइसेंस फॉर्म भरवा कर लोगों को ड्राइविंग से जुड़े नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही लोगों को बताया कि कैसे वह परिवहन विभाग के साथ मिलकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Ad
To Top