उत्तर प्रदेश

(धरती के भगवान)गर्भवती महिला को एसडीआरएफ ने इस तरह से रेस्क्यू कर पहुंचाया मुख्य मार्ग,नदी नाले थे उफान पर, देखें वीडियो ।।

उत्तराखंड में मौसम के बदल रहे मिजाज के बीच कुदरत भी लगातार राज्य के लोगों की परीक्षा ले रही है इन सबके बीच यहां बरसात से जहां नदी नाले उफान पर है वही भूस्खलन के चलते सड़कों की स्थिति दयनीय हो गई है जिसको जहां सरकारी मशीनरी दुरुस्त करने में लगी है वही पुलिस,एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं अन्य एजेंसियां भी लोगों की सुरक्षा में जुटी हुई है ।ऐसा ही एक मामला टिहरी जनपद के सीतापुर क्षेत्र में हुआ जहां गर्भवती महिला मोनिका रावत पत्नी दिनेश रावत
निवासी सीतापुर, जनपद टिहरी गढ़वाल का स्वास्थ्य खराब हो जाने के चलते एसडीआरएफ को रेस्क्यू कर सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया जिसके बाद उपरोक्त गर्भवती महिला अपना अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण करवा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) न जाए नदी किनारे.बढ़ेगा नदी का जलस्तर.


सोमवार को जब टिहरी जनपद में मूसलाधार बरसात के चलते मौसम खराब था ऐसे में सीतापुर में गर्भवती महिला का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया जिसकी सूचना कंट्रोल रूम से मिलने के बाद एसडीआरएफ के हेड कांस्टेबल रविन्द्र पटवाल अपनी टीम के घटनास्थल पर पहुँचे तथा उक्त महिला को अत्यधिक दुर्गम मार्गो व नदी-नालों से होते हुए सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।
मुख्य मार्ग पर पहुचने के उपरांत उक्त महिला अपने परिजनों के साथ उपचार हेतु देहरादून रवाना हो गयी। परिजनों तथा महिला द्वारा इस संकट की घड़ी में साथ देने के लिए SDRF का अत्यधिक आभार प्रकट किया गया। टिहरी न्यूज़

Ad Ad
To Top