Uttarakhand city news आयुष का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है इसके बाद परिवार में खुशियां हैं तथा लोग बच्चे को बधाई देने पहुंच रहे हैं।
गंगोलीहाट । राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाली भेरंग गंगोलीहाट के छात्र आयुष पुत्र अशोक कुमार का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ के लिए हुआ है। आयुष विगत वर्ष आयोजित प्रवेश परीक्षा में प्रतीक्षा सूची में थे, वर्तमान में विद्यालय में सीट रिक्त होने पर उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा उनको कक्षा 7 में प्रवेश की संस्तुति प्रदान की है। उनके चयन पर प्रधानाध्यापक भगवती प्रसाद जोशी व सहायक अध्यापक मनोज कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए आयुष के उज्जवल भविष्य की कामना की है।




