विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का नामी कंपनी में चयन
विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय में मैसर्स एनआरबी बेयरिंग लिमिटेड के द्वारा मूल्यांकन परीक्षण एवं साक्षात्कार के आधार पर विश्वविद्यालय के दो विद्यार्थियों क्रमशः विषांत कंबोज एवं अभय बंधु (बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग) का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को प्रषिक्षण के उपरान्त रू. 6.5 लाख प्रतिवर्ष के साथ ही अन्य सुविधाएं देय होगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। सेवायोजन एवं परामर्ष निदेशक डा. एम. एस. नेगी और सह निदेशक डा. गीता पाठक ने भी सफल विद्यार्थियों को बंधाई दी व चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये बताया कि पूर्व की भांति भविष्य में भी निदेशालय अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा




