सल्ट में कार खाई में गिरी, बैंक कर्मी की मौत
सल्ट। अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र में कूपी बेंड के पास शनिवार सुबह एक कार गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
पुलिस के अनुसार 14 मार्च को सुबह करीब 7:25 बजे सूचना मिली कि कूपी बेंड के पास एक वाहन सड़क से करीब 60 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह पुलिस टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर वाहन संख्या UK-19B-0880 खाई में गिरा हुआ मिला, जिसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ था।
पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
मृतक की पहचान सुभाष सिंह बिष्ट (35) पुत्र धीरेंद्र सिंह बिष्ट निवासी कचनाल गाजी, बिजलीघर के पास, काशीपुर (जनपद ऊधम सिंह नगर) के रूप में हुई। बताया गया कि वह मूल रूप से ग्राम सुनवर्मा तल्ला, पटवारी क्षेत्र गुजडू, तहसील धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल के निवासी थे और वर्तमान में पीएनबी बैंक थलीसैंण में हेड कैशियर के पद पर तैनात थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी




