उत्तराखण्ड

गंगोत्री पैदल मार्ग भूस्खलन हादसा दो शव बरामद, राहत बचाव कार्य जारी ।।

भूस्खलन यमुनोत्री पैदल मार्ग स्थान 09 कैची के पास।
सोमवार को तहसील बड़कोट पर समय अपराहन लगभग 04:12 बजे स्थान 09 कैची के पास पैदल मार्ग से ऊपर पहाड़ी के 20 मीटर भाग से भूस्खलन होने की सूचना प्राप्त होने पर आपातकालीन परिचालन केन्द्र, उत्तरकाशी द्वारा दूरभाष पर सम्बन्धित टीम

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) बरसात से पहले की तैयारी, दो जलाशयों से निकलेगी सिल्ट ।।

जानकीचट्टी पी०एच०सी०, बड़कोट सी०एच०सी०, नौगांव सी०एच०सी० को एक्टिवेट किया गया था। घटना स्थल से राजस्व उप निरीक्षक द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार उक्त घटना में भूस्खलन के चपेट में आने से लगभग 3-4 यात्रियों की दबने सूचना है। उक्त भूस्खलन से एक यात्री घायल हुआ है, घायल यात्री का रेस्क्यू कर पी०एच०सी०, जानकीचट्टी में पहुँचाया गया जिनका उपचार किया जा रहा है। जानकीचट्टी में दो एम्बुलेंस, एक मॉर्चरी वाहनको तैनात किया गया है। दो मृतक यात्री के शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किये गये है, जिस कारण शवों की पहचान किया जाना सम्भव नही हो पा रहा है। उक्त शव को पी०एच०सी०, जानकीचट्टी भेजा गया, टीमों द्वारा घटना स्थल पर रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

Ad Ad
To Top