ऑनलाइन एप्प पर दोस्ती करना युवक को तब महंगा पड़ा जब घर में आकर नशीला पदार्थ खिलाकर युवक चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया इस घटना के बाद होश में आने पर युवक ने कोतवाली में जाकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जहां पुलिस ने एक युवक को मय सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
26 जुलाई को मोहन पुत्र सीताराम, निवासी-सिम्बलचौड़, कोटद्वार, पौडी गढवाल ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके साथ ऑनलाइन एप्प पर दोस्ती के बाद घर आकर नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर घर से 02 चेन, 01 अंगूठी, एक बाईक व मोबाइल इत्यादि चोरी कर ले गया। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मणिभूषण के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध मोबाइल नम्बरों की जांच पड़ताल के बाद दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश आदि स्थानों पर जाकर संदिग्ध की पहचान दिलीप सिंह के रूप में हुई पुलिस ने इस घटना मे मय चोरी किये गये शत-प्रतिशत माल के साथ उरई जनपद-जालौन पूर्वी (उ0प्र0) से जाकर उसे गिरफ्तार किया । पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया इस घटना के बाद पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि आपको ऑनलाइन एप्प पर दोस्ती करने के नाम पर कोई कॉल आता है या कोई अधिकारी बनकर आपसे आपके बैंक की डिटेल या यूपीआई आईडी इत्यादि से संबंधित जानकारी मांगता है तो आप नजदिकी थाने व साइबर सेल मेंं उसकी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
साइबर अपराधों से सावधान रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें।साईबर ठगी का शिकार होने पर साईबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 डायल करें।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से दो सोने की चेन.एक सोने की अंगूँठी एक मोबाइल फोन.एक कार की चाबी .एक बाईक भी बरामद की।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मनीभूषण श्रीवास्तव. उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन.अपर उपनिरीक्षक दीपक अरोडा. मुख्य आरक्षी हेमन्त.सतेन्द्र यादव.अरविन्द राय-साईबर सैल ।। कोटद्वार न्यूज़




