उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून) सुमित हृदयेश सहित कांग्रेस के चार नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी ।।


उत्तराखंड कांग्रेस ने संगठन सृजन कार्यक्रम के लिए बनाई समन्वय समिति

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा उत्तराखंड में चल रहे संगठन सृजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने समन्वय समिति का गठन किया है। इस समिति में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को शामिल किया गया है, जिन पर पर्यवेक्षकों से समन्वय, आवास और परिवहन समेत सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति में विधायक सुमित हृदयेश, विधायक लखपत बुटोला, प्रदेश महामंत्री (संगठन) विजय सारस्वत और जिला अध्यक्ष (परवादून) मोहित उनियाल को सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड में गोदान टैक्स फ्री.आदेश जारी ।।

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपदवार पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। ऐसे में समन्वय समिति इन पर्यवेक्षकों के साथ मिलकर संगठन सृजन कार्यक्रम से जुड़ी बैठकों और दौरों की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

सूचनार्थ इस आदेश की प्रतिलिपि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सह प्रभारी परगट सिंह और सुरेन्द्र शर्मा सहित सभी पर्यवेक्षकों और समन्वय समिति के सदस्यों को भेजी गई है।


Ad Ad
To Top