Uttarakhand City news com Dehradun फरवरी महीने का पहला सप्ताह चल रहा है गुरुवार को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट आने से गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है। जबकि 6 और 7 फरवरी को उधम सिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाने की संभावना मौसम विभाग में जताई है मौसम विभाग ने 8 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक राज के पांच जनपदों में वर्षा और हिमपात की भी संभावना व्यकत की है ।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और टिहरी जनपद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाला तूफान पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस यहां तक नहीं पहुंच पा रहा है । जिसकी वजह से बारिश नहीं हो रही है और तापमान में लगातार बढ़ रहा है। खासकर पर्वतीय जिलों तक तापमान में इजाफा हो रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ की ठंडी हवाएं ही बारिश और बर्फबारी का माहौल बनाती है लेकिन बीते कुछ समय से यह ठंडी हवाएं उत्तराखंड तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई है। इस वजह से जनवरी के बाद फरवरी में भी बारिश नहीं हुई है। बारिश और बर्फबारी ना होने के कारण उत्तराखंड में मौजूद हिमालयी ग्लेशियर भी बेहद कम रिचार्ज हो पाए हैं जिससे कि आने वाले समय में पूरे प्रदेश में जल संकट होने की आशंका बनी हुई है।
देशभर में मौसम प्रणाली:
उत्तर-पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाएँ देश के उत्तर-पश्चिम, उत्तर और मध्य भागों में बह रही हैं।
दक्षिण राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।
पूर्वी बांग्लादेश पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में दस्तक देगा।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।
उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर गया।
हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रही।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे के दौरान, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
अरुणाचल प्रदेश में भी छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है।
पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान अगले 24 घंटों के बाद धीरे-धीरे कम होगा।
