सितारगंज-: एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्पा से पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है ट्रैफिकिग यूनिट को सूचना मिली की सितारगंज क्षेत्र में सिटी मार्ट मे स्थित रायल स्पा सेन्टर के संचालक व संचालिका द्वारा स्पा सेन्टर में बाहर से युवतियों को लाकर स्पा सेन्टर में सरे आम अनैतिक कार्य कराया जा रहा है जहां आये दिन युवक व युवतियों की भीड लगी रहती है,जिस कारण सिटी मार्ट में आने-जाने वाले लोगो को काफी शर्मीन्दगी हो रही है व शहर का माहौल खराब हो रहा है,सूचना पर एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग टीम व थाना सितारगंज की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये स्पा सेन्टर में छापामारी की गयी तो स्पा सेन्टर के संचालक व संचालिका द्वारा मिलकर स्पा सेन्टर में अनैतिक कार्य कराया जाना पाया गया और कोई भी

दस्तावेज नही पाये गये मौके पर अनियमितता पाये जाने पर संचालक व संचालिका सहित कुल पांच व्यक्तियों के विरुद्ध अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत थाना सितारगंज में मामला दर्ज किया गया है पुलिस ने स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य करने के आरोप में परविन्दर पुत्र बलवीर सिहं निवासी मोहम्मदगंज नानकमत्ता थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंह नगर उम्र 27 वर्ष , अजय कुमार पुत्र कृष्ण मुरारी निवासी बरुआबाग झाडी सितारगंज थाना सितारगंज जिला ऊधमसिंह नगर उम्र 26 वर्ष ,सचिन पाण्डेय पुत्र सत्यप्रकाश पाण्डेय निवासी कुर्माचल कालोनी चिन्ती मझरा वार्ड न०-1 सितारगंज थाना सितारगंज जिला ऊधमसिंह नगर उम्र 26 वर्ष , विपिन श्रीवास्तव पुत्र राजू श्रीवास्तव निवासी पुरानी आई0टीआई बरेली रोड हल्दवानी थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल हाल निवासी सितार होटल के आगे जिम के सामने सितारगंज जिला ऊधमसिंह नगर उम्र 25 वर्ष, जोया ऊर्फ अलीजा पुत्री चिप्या प्रसाद निवासी तिगरा मार्केट गुडगाव (हरियाणा) हाल निवासी सितार होटल के आगे जिम के सामने सितारगंज जिला ऊधमसिहं नगर उम्र 25 वर्ष ( संचालिका) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है विपिन श्रीवास्तव और जोया इस स्पा सेंटर के संचालक बताए जाते हैं पुलिस ने इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के छह मोबाईल फोन 4500 रुपया नगद ,एक कस्टमर इन्ट्री रजिस्टर चार आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है ।।




