उत्तर प्रदेश
बेहद दुखद-:यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की हुई मौत विदेश मंत्रालय ने किया ट्वीट ।।
भारत के लिए यूक्रेन से बुरी खबर है। बता दें कि खारकीव में हुए रुसी हमले में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी मिली है कि सुबह हुई गोलाबारी में भारतीय छात्र की मौत हुई है। छात्र कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला बताया जा रहा है जो की 21 साल का है। विदेश मंत्रालय ने इस दुख जताया है


बता दें कि रुस ने यूक्रेन को धुआं धुआं कर दिया है। कई लोगों के मारे जाने की खबर है। कई बिल्डिंगे,घर और स्टेशन तबाह कर दिए गए है। अब तक सैंकड़ों सैनिकों समेत कई आम नागरिकों के मारे जाने की खबर है। इनमे एक भारतीय भी शामलि है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है कि एक भारतीय छात्र की रुस के हमले में मौत हो गई है।
खारकीव में बमबारी में नवीन कुमार नाम के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। कर्नाटक के रहने वाले नवीन खाना लेने के लिए निकले थे। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खार्किव में बमबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हुई है।
