उत्तर प्रदेश

बेहद दुखद-@_केदारनाथ यात्रा में श्रमिक कंडी में रख कर ले जा रहा था बच्चे को, हुआ हादसा,बच्चा खाई में गिरा,हुई मौत ।।

केदारनाथ से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है यहां केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के पास कंडी में बैठा कर ले जा नेपाली श्रमिक कि कंडी से गिरकर एक बच्चे की मौत हो गई घटना के बाद वहां पर हड़कंप मच गया बताया जाता है कि जिस कंडी में उस बच्चे को मजदूर ले कर के जा रहा था उस घटना के बाद से वह मजदूर भी फरार है।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

जानकारी के मुताबिक केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के समीप आज सुबह जब एक बच्चे को एक नेपाली अपनी कंडी से ले जा रहा था, तभी रास्ते में बच्चा कंडी से 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मजदूर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त मजदूर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की सूचना सोनप्रयाग कोतवाली में नेपाली मजदूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही पुलिस ने बच्चे के शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज ।।

मिली जानकारी अनुसार आगरा निवासी बच्चा व उसके परिवार केदारनाथ धाम की यात्रा पर आए थे उनके साथ यह बड़ा दुर्भाग्य पूर्ण हादसा हुआ जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फाइल फोटो

Ad Ad
To Top