उत्तर प्रदेश

दु:खद-: यहां एक व्यक्ति ने उठाया मौके का फायदा. नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म.मामला दर्ज.पुलिस जांच पड़ताल में जुटी ।।

हल्द्वानी।
समाज में कुछ ऐसे तत्व भी है जो मौके का फायदा उठाने से पीछे नहीं रहते हैं जिससे जहां राज्य में अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है वहीं दुराचार की घटनाएं भी बढ़ती जा रही है ऐसा ही एक मामला कोतवाली क्षेत्र के भोटिया पड़ाव का है जहां एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जन जन की सरकार जन-जन के द्वार, आज लगे अकेले 13 हजार से अधिक कैंप ।।

पुलिस में पीड़िता की मां कर दी गई तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज दिया है। भोटिया पड़ाव इलाके के पीड़िता के पिता एक मामले में जेल में बंद है पीड़िता की मां ने पति की जमानत दिलाने के लिए लालकुआं बिंदुखत्ता में रहने वाले आनंद से संपर्क किया था जहां आनंद ने पीड़िता की मां को भरोसा दिया था कि वो उसके पति की जमानत करा देगा पीड़िता की मां के मुताबिक 15 फरवरी को आनंद उनके घर आया था उस दौरान घर पर उसकी 17 वर्षीय बेटी अकेली थी जहां मौका पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और बताने पर जान से मारने की धमकी दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां पुलिस विभाग में निरीक्षक और उप निरीक्षकों के बंपर तबादले ।।

पुलिस ने मामले में पोस्को एक्ट 376, 506 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है

Ad Ad
To Top