उत्तराखण्ड

(रेलवे ब्रेकिंग) इज्जतनगर मंडल में एस्केलेटर और लिफ्ट, लालकुआं रेलवे स्टेशन में एस्केलेटर का काम जारी ।।

इज्जतनगर मंडल के स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, लिफ्ट-एस्केलेटर से मिलेगी राहत

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट और एस्केलेटर की व्यवस्था की जा चुकी है, जबकि कई स्थानों पर नए एस्केलेटर लगाए जाने का कार्य प्रगति पर है।
रेल प्रशासन के अनुसार, इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत इज्जतनगर स्टेशन पर दो एस्केलेटर और तीन लिफ्ट, जबकि काठगोदाम स्टेशन पर दो लिफ्ट पहले ही स्थापित की जा चुकी हैं। इन सुविधाओं से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं और भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिल रहा है।
लालकुआं स्टेशन पर एस्केलेटर की तैयारी
इज्जतनगर मंडल के लालकुआं रेलवे स्टेशन पर भी एस्केलेटर लगाए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत स्टेशन परिसर में गार्डर लगाने का कार्य जारी है। एस्केलेटर स्थापित होने के बाद यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार से यात्रा अनुभव अधिक सुरक्षित, सुगम और आधुनिक होगा। आने वाले समय में इज्जतनगर मंडल को आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस करने की दिशा में और कार्य किए जाएंगे।

Ad Ad
To Top