अल्मोड़ा

[रोजगार भर्ती मेला]आ रही है बड़ी कंपनीज (उत्तराखंड) इतने पदों पर होगी नियुक्ति!!

नैनीताल में भर्ती मेला संपन्न होने के बाद हरिद्वार जिले में भर्ती मेले का आयोजन किया जा रहा है।

सेवायोजन विभाग द्वारा 20 दिसंबर को रोजगार मेले का आयोजन कराया जायगा। जिसमें बेरोजगार महिला और पुरुष अभ्यर्थी योग्यता के आधार पर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) मीडिया सेंटर में डॉक्टरों ने पकड़ी पत्रकारों की नब्ज, 100 से अधिक पत्रकारों की हुई स्वास्थ्य जांच ।।

20 दिसंबर को जगजीतपुर स्थित कार्यालय परिसर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में जीनस पावर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस निप्पोन लाइफ इंश्योरेंस जैसी कंपनियों के अधिकारी अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेने के लिए पहुंचेंगे।

सभी कंपनियों द्वारा कुल 160 पदों पर भर्ती की जाएगी। 18 से 40 वर्ष की आयु वाले सभी योग्य अभ्यर्थी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) डीएम का विकास भवन में औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश।।

प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी 20 दिसंबर को सुबह 10 बजे कार्यालय परिसर में अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का खुलासा. युवती के साथ छेड़छाड़ बनी बजह, चार गिरफ्तार ।।

सभी अभ्यर्थियों का एनसीएस (NCS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना भी अनिवार्य है। ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9927477709, 9759436437 और 9456734786 नंबरों पर कॉल करके या कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।

Ad Ad
To Top