उत्तराखण्ड

(रोजगार खुशखबरी) सरकारी नौकरी के लिए युवा हो तैयार,बंपर वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन।।

Uttarakhand city news देश की सेवा करने वाले युवाओं के लिए मतलब की खबर है अब केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए बड़ी खुशखबरी दी है सरकारी नौकरी पाने के लिए युवा तुरंत तैयारी कर देश की सेवा कर सकते हैं ।

स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं के लिए खुशखबरी, BSF में निकली 4000 से अधिक नौकरियां
BSF Vacancy 2025: बीएसएफ ने 4000 से अधिक पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं. इनमें से कुछ पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. आवेदन बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करना होगा.

: सरकारी नौकरी तलाश करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है. बीएसएफ ने विभिन्न पदों के लिए कुल 4000 से अधिक नौकरियां निकाली हैं. इच्छुक अभ्यर्थी BSF की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि किन-किन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट क्या है.

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

सीमा सुरक्षा बल ने रेडियो ऑपरेटर (RO) और रेडियो मैकेनिक (RM) कैटेगरी में हेड कांस्टेबल के 1121 पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन पदों में हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के 910 और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के 211 पद शामिल हैं. इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलेगी. अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि वह इन पदों के लिए रजिस्टर्ड डाक के जरिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. आवेदन फाॅर्म सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही भरें जा सकते हैं.
रेडियो ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित से साथ 60 फीसदी नंबरों से 12वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही संचार प्रणालियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए इन विषयों का गहरा ज्ञान होना चाहिए. वहीं रेडियो मैकेनिक पदों के लिए आवेदक का 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए. वहीं कैंडिडेट की उम्र 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
बीएसएफ ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भी भर्तियां निकाली हैं. कुल 3588 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिनमें 3406 पद पुरुष और 182 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं. इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी और अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 अगस्त 2025 है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट का 10वीं पास होना अनिवार्य है. साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई की भी डिग्री होनी चाहिए. उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है.

Ad Ad
To Top