Uttarakhand city news Dehradun
देहरादून-:, युवा बेरोजगारों के रोजगार को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है क्षेत्रीय कमांडेंट कार्यालय आर०टी०ए० ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, देहरादून के अनुसार भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद सुरक्षा कार्यों के लिये आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरान्त स्थाई रोजगार हेतु समस्त विकास खण्डों में तिथिवार शिविर लगाए जा रहे हैं। विकास खण्ड डोईवाला में 04.02.2025 से 05.02.2025, रायपुर में 06.02.2025 से 07.02.2025,चकराता में 08.02.2025 से 09.02.2025, कालसी में 10.02.2025 से 11.02.2025, विकासगनर 12.02.2025 से 13.02.2025, सहसपुर में 14.02.2025 से 15.02.2025, शिविर आयोजित किये जा रहे हैं।