हल्द्वानी: समाज को शर्मसार करने वाली एक खबर आ रही है जहां मकान मालिक की नियत अपने किराएदार की पत्नी पर डोल गई मकान का किराया माफ करने की दुहाई देकर उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया इस बीच महिला के विरोध करने पर आरोपी वहां से फरार हो गया महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।
घटनाक्रम के अनुसार मकान मालिक ने किराया माफ करने की एवज में महिला से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते हुए महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार बताया जाता है कि मुन्ना सटोरिये की नीयत अपनी किराएदार की पत्नी पर उस समय खराब हो गई जब वह अपने बच्चे को दूध पिला रही थी अचानक पहुंचा मुन्ना सटोरिए ने युवती के साथ छेड़छाड़ प्रारंभ कर दी और संबंध बनाने का प्रयास करने लगा इस बीच महिला के द्वारा प्रतिरोध करने के बाद भी महिला को उसने दबोच लिया और बोला कि महीने का किराया माफ कर दूंगा अगर वो बस एक बार शारीरिक संबंध बना ले। महिला किसी तरह उसके चंगुल निकली और घटना की सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।




