उत्तराखण्ड

(दुस्साहस) उधम सिंह नगर-: पकड़े गए वाहन को छुड़ाने के लिए खैर तस्कर वन विभाग की टीम से भिड़े, पुलिस के पहुंचने पर तस्कर हुए फरार, वाहन सीज।

रुद्रपुर
प्रभागीय वनाधिकारी तराई केंद्रीय वन प्रभाग चन्द्र शेखर जोशी जी के दिशा निर्देशन मे अवैध खनन,अवैध पातन अवैध शिकार की रोक थाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग की टीम को एक छोटे हाथी में खैर की लकड़ी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है जबकि इस घटना में शामिल वाहन चालक रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गया वन विभाग ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया है।
रविवार की रात्रि को वन विभाग की टीम को मुखबिर की सूचना मिली कि खैर लकड़ी की तस्करी होने वाली है जिस पर तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टीम ने ग्राम थापक नगला के शमशान घाट पर एक वाहन को रोकना चाहा तो चालक वाहन को छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा, इस बीच वन तस्करों के दो साथी वन विभाग की टीम को देखकर अपनी मोटर साइकिलों से फरार हो गए।
वन विभाग की टीम ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें अवैध रूप से काटी गई खैर लदी पाई गई, जब वन विभाग की टीम वाहन को खींच कर ले जाने का के लिए ट्रैक्टर ला रही था तभी ग्राम थापक नगला निवासी परमजीत सिंह उर्फ पम्मी एवम थापक नगला का लक्खू जबरदस्ती वाहन को ले जाने लगे, थाना केलाखेड़ा का पुलिस बल आने पर वे मौके से भागे, टीम ने वाहन को ट्रैक्टर से खींच कर कालाढूंगी वन परिसर ला कर सीज कर दिया,टीम में वन क्षेत्राधिकारी बरहनी रूपनारायण गौतम, वन दरोगा,लक्ष्मण सिंह जीना,वन आरक्षी दीपक नेगी,जयप्रकाश यादव, दीपक चौहान पुलिस बल में उप निरीक्षक एन एस अधिकारी एवम बेरिया चौकी का स्टाफ मौजूद थे ।

Ad Ad
To Top