उत्तराखण्ड

(छुट्टी ब्रेकिंग) भारी बरसात के चलते उधमसिंह नगर के भी स्कूल रहेंगे बंद,आदेश ।।

।। आदेश ।।

मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 30.07.2024 को जारी पूर्वानुमान (के अनुसार दिनांक 31.07.2024 से दिनांक 01.08.2024 तक उत्तराखण्ड राज्य के कई जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा (रेड अलर्ट) तथा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / गिरने की सम्भावना व्यक्त की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी तथा वर्तमान में जनपद अन्तर्गत एवं पहाड़ी जनपदों में हो रही लगातार वर्षा से नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30 (2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय/परिषदीय/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्दो का संचालन दिनांक 31.07.2024 (बुधवार) को बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) इन जनपदों में भारी बारिश की चेतावनी,ऐसा रहेगा आज मौसम का पूर्वानुमान।।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। दिनांक 30 जुलाई, 2024 |

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) चीफ सेक्रेटरी ने बाढ़ की जद में आए हल्द्वानी स्टेडियम को लेकर दिए बड़े निर्देश।।

(उदय राज सिंह) जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर।

जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर।

कार्यालय

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं आपातकालीन परिचालन केन्द्र, ऊधम सिंह नगर।

दूरभाष नं० 05044-250250/250719 फैल्या नं० 250103 टोल फ्री नं० 1077 email.ddmausn@gmail.com

पत्र संख्या 2220/आ०प्र० प्रा०/आदेश/2024-25

प्रतिलिपिः-

  1. सचिव, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, उत्तराखण्ड शासन देहरादून।
  2. महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तराखण्ड शाासन, देहरादून।

निम्नांकित 3. आयुक्त, कुमाउ मण्डल नैनीताल को सूचनार्थ।

को अनुपालनार्थः-

  1. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ऊधमसिंह नगर।
  2. मुख्य विकास अधिकारी, ऊधमसिंह नगर। 3. मुख्य चिकित्साधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
  3. समस्त उपजिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
  4. मुख्य शिक्षा अधिकारी, ऊधमसिंह नगर।
यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा कार्यक्रम की अधिसूचना की जारी. ऐसे करें आवेदन।।

. जिला शिक्षा अधिकारी, बेसिक / माध्यमिक, ऊधमसिंह नगर। 6

  1. जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास, ऊधमसिंह नगर।
  2. समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, जनपद ऊधमसिंह नगर।
  3. समस्त प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, जनपद ऊधमसिंह नगर।
  4. जिला सूचना अधिकारी, ऊधमसिंह नगर को इस निर्देश के साथ प्रेषित कि जनहित के दृष्टिगत प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से उक्त आदेश का निःशुल्क प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी/अध्यक्ष,

जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर।

दिनांक 30 जुलाई 2024

Ad
To Top