उत्तर प्रदेश

दु:खद-:(उत्तराखंड) चारा लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर,हुई दुखद मौत, परिवार में कोहराम,

: मानसून के दौरान पहाड़ों में हो रही लगातार बरसा आपदा का भी रूप लेती जा रही है तो कहीं भूस्खलन से स्थिति खराब हुई है वही जिले के धारचूला क्षेत्र से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, यहां धारचूला क्षेत्र के रांथी गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला की पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई इस घटना से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार रांथी ग्राम पंचायत रांथी के रंजनधुरा तोक निवासी कमान सिंह की (27) वर्षीय पत्नी कमला धामी पशुओं के लिए चारा लेने शनिवार को जंगल में गई थी।
इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने की चपेट में महिला आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का पति दरभा घाटी में बकरियों को चराने गया हुआ है
घटना की सूचना कमला के ससुर भरत सिंह ने आपदा कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद घटनास्थल से स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को सीएससी धारचूला पहुंचाया।
डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि कमला मृत अवस्था में ही अस्पताल लाई गई थी। पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पिथौरागढ़

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों एवं चट्टानों का होगा नामकरण, आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव ।।
Ad Ad
To Top