उत्तर प्रदेश

दु:खद-: यहां बुजुर्ग गिरा खाई में,हुई दुखद मौत, हरियाणा से आया था घूमने।।

, हाथी पांव के पास खाई में गिरने से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत- एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस ने किया शव बरामद।

मंगलवार सीसीआर देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि हाथी पाँव मसूरी में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) धारदार हथियार से युवक ने की वृद्ध की हत्या।।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति हाथी पाँव मसूरी के पास घूम रहा था, अचानक उक्त व्यक्ति का पैर फिसल जाने के कारण वह ऊपर वाली रोड से नीचे रोड पर गिर गया। जिससे उक्त व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) डीएम रयाल का बोर्ड के परीक्षार्थियों के नाम संदेश ।

एसडीआरएफ टीम द्वारा गहरी खाई में उतरकर सर्च एंड रेस्क्यू अभियान चलाया गया, गहन सर्चिंग के उपरांत उक्त व्यक्ति चांद सिंह पुत्र श्री करतार सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी हरियाणा के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

मसूरी न्यूज़

Ad Ad
To Top