उत्तराखण्ड

दु:खद-: तलाकशुदा पति के मित्र ने किया शारीरिक शोषण, पैदा हुई बेटी तो शादी से मुकरा, मामला दर्ज ।।

हल्द्वानी :
समाज में बढ़ रही यौन हिंसा अब धीरे-धीरे विकराल रूप लेती जा रही है हालात यह हैं कि युवाओं के छल कपट एवं छलावा भरे व्यवहार से अनेक युवतिया यौन शोषण का शिकार हो जा रही है ताजा मामले में एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर यौन उत्पीडन करने वाले युवक पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है
मुखानी थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 2017 में हुआ था। पति की नशे की लत की वजह से उसका मार्च 2021 तलाक हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कुंभ की तैयारी प्रारंभ. सीएम ने अधिकारियों को दी डेट लाइन।।

इस दौरान उसके पति के मित्र जितेंद्र नेगी निवासी छड़ायल के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ गई और दोनों में शारीरिक संबंध स्थापित हो गए
इसके बाद वह शादी का झांसा देकर उसका निरंतर शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसकी एक पुत्री भी हो गई। आरोप है कि अब जितेंद्र ने दूसरी जगह शादी कर ली है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad Ad
To Top