उत्तराखण्ड

दु:खद-: देश की सीमा पर अपना कर्तव्य निभाते हुए यहां का जवान हुआ शहीद,

पौड़ी गढ़वाल-:
उत्तराखंड का एक और जांबाज देश की रक्षा करते करते हुए शहीद हो गए पौड़ी गढ़वाल निवासी बंगाल इंजीनियर के जवान विपिन सिंह सियाचिन में अपना फर्ज निभाते हुए हुए शहीद पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर दी जानकारी।

देश की अलग-अलग अग्रिम पोस्टों पर तैनात किसी भी मौसम की फिक्र किए बिना देश की रक्षा में अपनी ड्यूटी निभाते हैं। ऐसे वीर जवानों को हम शत शत नमन करते हैं। इस बीच एक बहुत ही दुःखद खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल का एक और लाल सीमा पर शहीद हो गया है। शहीद विपिन सिंह पौड़ी गढ़वाल 57 बंगाल इंजीनियर के जवान थे। वह सियाचिन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रहे थे। विपिन मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धारकोट के रहने वाले थे। शहादत की खबर सुनकर उनके गृह क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज, अहम फैसलों पर लगा सकती है मुहर ।।

विपिन सिंह के पिता भी आर्मी से सेवानिवृत्त हैं और उनके बड़े भाई भी बंगाल इंजीनियर में तैनात हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शहीद विपिन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की है और लिखा है कि…

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाहन खाई में गिरा तीन महिलाओं की दर्दनाक मौत ।।

सियाचिन में अपना फर्ज निभाते हुए ग्राम धारकोट, पौड़ी निवासी 24 वर्षीय, 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह जी के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) घास कटते समय महिला खाई में गिरी,दर्दनाक मौत ।।

मैं उनके बलिदान को शत-शत नमन करता हूं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शहीद के परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें ।

Ad Ad
To Top