हल्द्वानी
तराई पूर्वी वन प्रभाग के किशनपुर रेंज में एक हाथी ने जंगल में घास लेने गई महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया जबकि महिला के साथ गया उसका पति किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव की ओर भागा और गांव वालों को घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर मौजूद हाथी को किसी तरह से जंगल को खदेड़ा तथा बुरी तरह से घायल महिला को लेकर के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम 6:00 बजे के करीब कालीपुर सुंदर सुंदरपुर रैकवाल क्षेत्र की रहने वाले मदन सिंह अपनी पत्नी 46 वर्षीय नंदी देवी के साथ किशनपुर क्षेत्र के उत्तरी बीट कक्ष संख्या एक प्लाट संख्या एक में पहुंचे थे जहां बांस में छिपे हुए हाथी ने उन पर हमला कर दिया जिसकी चपेट में नंदी देवी आ गई तथा हाथी ने उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया इस बीच नंदी देवी का पति मदन सिंह किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव को भागा और लोगों को घटना की जानकारी दी घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे किशनपुर रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी त्रिलोक चंद्र बोरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वहां पर गजराज को किसी तरह से खदेड़ा और बुरी तरह से घायल नंदी देवी को तुरंत अपने वाहन में डालकर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वन क्षेत्राधिकारी तिलोक सिंह बोरा ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ने जंगल से घास तो अपने घर भेज दी थी लेकिन वह शार्ट रास्ते से अपने गांव की ओर आ रहे थे तभी यह हादसा दानीबंगर और चोरगलिया के मध्य जंगल में हुआ उन्होंने कहा कि पुलिस पोस्टमार्टम के लिए तैयारी कर रही है। उधर इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फाइल फोटो




