उत्तराखण्ड

दु:खद-:सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के उप निदेशक प्रभारी, मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो रवि बिजारनियां की माताजी का दुखद निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक ।।

देहरादून
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के उप निदेशक प्रभारी, मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो रवि बिजारनियां की माताजी का दुखद निधन हो गया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिजारनियां की माताजी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
उप निदेशक श्री रवि बिजारनियां की माताजी के आकस्मिक निधन पर सचिव सूचना डॉ० पंकज कुमार पाण्डेय, महानिदेशक सूचना श्री रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी, श्री के.एस.चौहान, उप निदेशक श्री नितिन उपाध्याय एवं श्री मनोज श्रीवास्तव सहित सूचना विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी शोक व्यक्त किया है।

Ad Ad
To Top