ऐसा ही हुआ चमोली में तब हुआ जब एक ही परिवार के पांच लोग शादी का समान लेने मेरठ गए थे। परिवार के किसी सदस्य ने यह सोचा भी ना होगा कि रास्ते में ही उनकी जिंदगी समाप्त हो जाएगी। हंसते-खेलते परिवार में अब मातम पसरा हुआ है और और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

देवप्रयाग
उत्तराखंड: तोता घाटी के पास खाई में समाई कार, तीन महिला समेत पांच लोगों की मौत परिवार में कोहराम
चमोली जनपद के तहसील थराली के ग्राम बाक निवासी युवती पिंकी की शादी 12 मई को होनी थी, जिसके लिए परिवार के पांच सदस्य शादी की खरीदारी करने के लिए मेरठ गए थे। रविवार सुबह वापसी के दौरान बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी के पास कार करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई। गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कार को खाई से निकालने के लिए एसडीआरएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी शव खाई से निकाल लिए गए। कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। एसडीआरएफ टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज चौहान ने बताया कि सभी मृतक चमोली के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं। मृतकों की पहचान पिकी (25) वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह, प्रतापसिह (40) पुत्र देव सिंह, भागीरथी देवी (36) पत्नी प्रताप सिंह, विजय (15) पुत्र प्रताप सिंह और मन्जु (12) पुत्री प्रताप सिंह के रुप में हुई है।




