उत्तर प्रदेश

दु:खद-@_ यहां बैंक कर्मी की कार पेड़ से जा टकराई हुई दर्दनाक मौत परिवार में कोहराम ।।

कार दुर्घटना में काशीपुर के केनरा बैंककर्मी की मौत परिवार में कोहराम
रामनगर। हल्द्वानी की ओर से रामनगर को जा रही एक कार गेम कंचनपुर छोई में शमशारा रिसोर्ट के पास घटना ग्रस्त होने पर बैंक में कार्यरत कर्मी की दुखद मौत हो गई इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसमें घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी दुखद मौत हो गई ।
आ जाता है कि कार में सवार बैंक कर्मी हल्द्वानी की ओर से स्विफ्ट डिजायर कार नं0 Uk18 D 0465 से जा रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई स्थानीय लोगों ने उक्त कार चालक को सी एच सी रामनगर पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई मृतक की पहचान कैलाश चन्द्र गोस्वामी पुत्र त्रिलोक गोस्वामी निवासी मं0नं0 248 सैक्टर 1 न्यू कालोनी आर के पुरम मानपुर रोड काशीपुर जिला उधम सिंह नगर उम्र 59 वर्ष के रूप में हुई। मृतक काशीपुर में केनरा बैंक में सहायक क्लर्क के पद पर कार्यरत था। मृतक के शव को कब्जे में लेकर के उसे शव विच्छेदन गृह भेज दिया है।

Ad Ad
To Top