उत्तर प्रदेश

दु:खद-: गहरी खाई में गिरी यूटिलिटी में 3 लोगों की मौत,एसडीआरएफ ने किया सभी शवों को रिकवर,तीन की मौत ।।।

उत्तरकाशी – भंकोली गांव के पास खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने 03 शवों को किया रिकवर।

डीसीआर उत्तरकाशी द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया कि भंकोली गांव के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट उजेली से मुख्य आरक्षी महिपाल सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(चमोली) जनजाति समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त वाहन में 03 लोग सवार थे। जो कि भंकोली से अगोड़ा की ओर जा रहे थे। भंकोली के पास वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिससे तीनो युवकों की मौके पर मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून)दो दिन बरसात. फिर बदलेगा मौसम,बढ़ेगी ठंड ।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तीनों व्यक्तियों
01) शांतिलाल पुत्र बालम लाल (45 वर्ष) निवासी भंकोली तहसील भटवाड़ी
02) जसपाल सिंह पुत्र रामचंद्र (35 वर्ष) निवासी भंकोली तहसील भटवाड़ी और
03) वाहन चालक बृजमोहन लाल पुत्र सूरज लाल (39 वर्ष) निवासी अगोड़ा तहसील भटवाड़ी के शवों को रिकवर कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad Ad
To Top