उत्तर प्रदेश

दु:खद -: रात भर कमरे में रखकर नाबालिक के साथ किया बलात्कार.पुलिस जांच पड़ताल में जुटी मामला दर्ज।।

देहरादून-: देवभूमि को लोग अब कलंकित करने से भी नहीं चूक रहे हैं युवतियां और नाबालिक के साथ हो रहे शोषण के बीच अब बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही है जो चिंता का विषय है ताजा मामला वंसत बिहार थाना क्षेत्र का है जहां 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित पहले किशोरी का अपहरण करके बाहर ले गए और फिर उसके साथ रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया । इस घटना की सूचना मिलने के बाद थाना वसंत बिहार पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 
मामले की जांच कर रही महिला दारोगा हिमानी चौधरी ने बताया कि युवक विक्रम और उसके दोस्त की पहले से ही नाबालिग पर हवस भरी नजर थी। 23 दिसंबर की रात 11 बजे किशोरी बाथरूम गई। इसी दौरान आरोपित किशोरी का अपहरण कर अपने कमरे में ले गए, जहां दोनों ने सारी रात किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल तेज करते आरोपी युवक को गिरफ्तार करने की तैयारी तेज कर दी है।

Ad Ad
To Top