उत्तरकाशी

दु:खद-:घास लेने गई महिला गहरी खाई में गिर कर पेड़ पर अटकी,मौके पर ही मौत,SDRF ने किया शव को रिकवर ।।

– सेलाकुई, दुधई गांव में खाई में गिरकर महिला की हुई दुखद मौत, एसडीआरएफ ने शव को किया बरामद ।
सेलाकुई क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आ रही है यहां एक महिला जंगल में घास लेने गई थी कि अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर कर पेड़ पर अटक गई जिससे उसकी दुखद मौत हो गई इस घटना के बाद उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) यहां निरीक्षक और उप निरीक्षकों के देर रात्रि स्थानांतरण ।।

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार एसडीआरएफ टीम को हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से अवगत कराया गया कि थाना सेलाकुई क्षेत्र अंतर्गत दुधई गांव के पास पहाड़ से पैर फिसलने के कारण एक महिला खाई में गिर गई है व एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। घटना की सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा पोस्ट से एसडीआरएफ टीम ,मुख्य आरक्षी रवि चौहान के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) बागेश्वर के कीवी मैन कोरंगा व क्रिकेटर प्रेमा रावत को नंदा शिखर सम्मान ।।

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त महिला घास काटने हेतु पहाड़ पर गई थी, अचानक पैर फिसल जाने के कारण 130 मीटर गहरी खाई में गिरकर पेड़ पर अटक गई, जिससे उक्त महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद)उत्तराखंड पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, मुख्य आरक्षी का निधन ।

एसडीआरएफ टीम द्वारा खाई में उतरकर उक्त महिला नाम गीता देवी पत्नी मोहन सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको शव विच्छेदन गृह भेज दिया।

देहरादून सेलाकुई

Ad Ad
To Top