उत्तराखण्ड

दु:खद-:यहां मैक्स वाहन खाई में गिरा,तीन लोगों की मौत,17 किलोमीटर पैदल चलकर SDRF टीम ने 200 मीटर गहरी खाई से निकाला शवों को ।।

चमोली – गोचर, नंदप्रयाग घाट रोड पर खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने तीन शवों को किया बरामद।

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामले में आज एक मैक्स गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण तीन लोगों की दुखद मौत हो गई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने शव को रिकवर कर पटवारी को सौंप दिया इस घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस चौकी गोचर द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि नंदप्रयाग घाट रोड में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) न जाए नदी किनारे.बढ़ेगा नदी का जलस्तर.

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम पोस्ट गोचर से मुख्य आरक्षी भगत सिंह कंडारी के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना हुई।

उक्त वाहन मैक्स UK07TA -0578 था, जो कि नंदप्रयाग घाट रोड पर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिसमे 03 लोग सवार थे, तीनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी की सड़कों पर गड्ढों का “तुरंत इलाज”, कोल्ड मिक्स तकनीक से तेज हुई मरम्मत

एसडीआरआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में मार्ग अवरूद्ध होने के कारण 15 से 17 किमी0 पैदल मार्ग से होते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर तीनों शवों को रिकवर कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर पटवारी के सुपुर्द किया। जिसमें मृतकों की पहचान पंकज सिंह s/o कुंदन सिंह उम्र 30 वर्ष. देवेंद्र सिंह s/o कैलाशी सिंह उम्र 33 वर्ष तोताराम s/o नामालूम उम्र 40 वर्ष निवासी – ग्राम रामणी तहसील घाट जनपद चमोली के रूप में हुई इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad Ad
To Top